यासीन उस्मानी को बदायूँ जिलाध्यक्ष बनाने की मांग


उसहैत जनमत । समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष एमएलसी वनबारी सिंह यादव के देहांत के बाद से आज तक बदायूँ जिलाध्यक्ष की तैनाती नहीं हो सकी है । हालाँकि सूत्रों के अनुसार पार्टी हाईकमान इस विषय पर गहनता से चिंतन कर रही है कि यह जिम्मेदारी किसी सौंपी जाए । खबर तो यहां तक है कि बदायूँ के कई बडे नेताओं ने जिलाध्यक्ष की कमान थामने को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सामने ताल भी ठोंक दी है ।
मगर इस सब के बीच बदायूँ में आज एक नया नाम उभर कर आया है । आज कस्बा उसहैत में पूर्व मंत्री और सपा के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना डाक्टर यासीन अली उस्मानी को जिलाध्यक्ष नियुक्त करने की मांग की गई है । लोगों का कहना है कि श्री उस्मानी ने जब से राजनैतिक सफर शुरू किया है तब से सपा में ही है वे पार्टी के सच्चे सिपाही हैं । साथ ही वे गुन्नौर क्षेत्र से खानदानी सिलसिला रखते हैं । उनके जिलाध्यक्ष बनने से दो जिलों (बदायूँ + सम्भल) को बेहद मजबूती मिलेगी । मांग करने बालों में शाहिद अली, फरमान मंसूरी, साबिर हुसैन, हसरत फारूकी, नाजिम अब्बासी, राजेश भारद्वाज, अहमद रजा, सैय्यद शोएब अली आदि लोग मौजूद हैं ।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया