हाफिज इरफान ने पेश की सहसवान नगर चुनाव को सपा में दावेदारी

सहसवान जनमत । निकाय चुनाव का सयम करीब आते ही आय दिन नये नये मोड़ सामने आने शुरू हो गए हैं ।
सहसवान नगर पालिका के अध्यक्ष पद को लेकर आज एक नई दावेदारी सामने आई है ।
सूत्रों की मानें तो नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी से हाफिज इरफान ने दावेदारी पेश की है । हालाँकि सपा से कई अन्य लोग भी दावेदारी कर रहे हैं लेकिन पार्टी के वर्षों पुराने कार्यकर्ता रहे हाफिज इरफान मात्र ऐसे पार्टी कार्यकर्ता हैं जिन्होंने कभी सपा का दामन नहीं छोडा है । इसीलिए स्थानीय जानकरों का कहना है हाफिज इरफान अन्य सभी से बेहद मजबूत साबित होंगे । ऐसे में पार्टी भी हाफिज इरफान की लोकप्रियता को भुनाने का मौका नहीं छोड़ेगी । वहीं खास बात तो यह है कि श्री इरफान ने खुद सपा के सिम्बल से चुनाव लडने का निर्णय लिया है । उनका कहना है कि अगर पार्टी उन पर भरोसा जताती है तो वह चुनाव जरूर लडेंगे । उनकी दावेदारी पर पार्टी की मोहर लगना भी लगभग तय माना जा रहा है । हाफिज इरफान वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं तो वहीं सांसद धर्मेंद्र यादव और सपा के कद्दावर नेता मौलाना डॉ० यासीन अली उस्मानी के बेहद करीबी भी हैं । दूसरी ओर सहसवान नगर की जनता भी परिवर्तन का मूड बना चुकी है । श्री इरफान की लोकप्रियता और सपा से टिकट की दावेदारी ने प्रतिद्वंद्वीयों की नींद उडा दी है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी