बदायूँ सहित 26 जिलाधिकारी फेल, हो सकती है बडी कार्रवाई

जनमत एक्सप्रेस । उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव राजीव कुमार द्वारा शासनादेश का पालन करने को लेकर प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों का फोन कॉल से टेस्ट लिया गया । जिसमें बदायूँ और शाहजहांपुर सहित 26 जिलाधिकारी फेल हो गए । अब शासन द्वारा किसी बडी कार्रवाई की आशंका जताई जा रही है ।
दरअसल शासन स्तर से जनसमस्याओं को लेकर एक आदेश जारी हुआ था कि प्रदेश के सभी डीएम सुबह 9 से 11 बजे तक अपने दफ्तर में बैठकर जनसमस्याएं सुनेंगे और उनका निस्तारण भी करायेंगे । इसी को लेकर मुख्य सचिव द्वारा फोन से सम्पर्क कर देखा गया कि कौन औन डीएम सुबह 9 बजे दफ्तर में बैठकर जनसमस्याऐं सुन रहे हैं । जिसके चलते बदायूँ सहित 26 डीएम अनुपस्थित पाए गये हैं ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया