यौमे आजादी पर आईआईबी करायेगा मुशायरा, निकालेगा कारवां ए इल्म

बदायूँ जनमत । इस्लामिक इंटेलेक्चुअल बोर्ड के नेशनल चेयरमैन मौलाना डॉक्टर यासीन उस्मानी के आवास पर पदाधिकारियों की खास बैठक मुनक्किद की गई । बैठक में 15 अगस्त के राष्ट्रीय पर्व यौमे आजादी को लेकर रणनीति तैयार की गई । आईआईबी के जिला सदर जनाब हाजी मजहर हमीदी एडवोकेट ने बताया की यौमे आजादी के मौके पर शहर कोतवाली पर राष्ट्रीय झण्डा फैराया जाएगा । वहीं आजादी की जंग में शहीद हुए शहीदों को भी याद किया जाएगा । इस मौके पर आईआईबी की जानिब से शहर की जामा मस्जिद के पास शहनाई मैरिज लॉन में एक शाम शहीदों के नाम मुशायरे का भी आयोजन किया जाएगा । इसके साथ ही 27 अगस्त से इस्लामिक इंटेलेक्चुअल बोर्ड की जानिब से बदायूँ जिले के हर गांव व कस्बे में कारवां ए इल्म भी निकाला जाएगा । जिसका आगाज सबसे पहले उसहैत क्षेत्र से होगा । इसके अलावा कौमो मिल्लत के लिए कई और कार्यक्रम की रणनीति तैयार की गई । इस मौके पर जिला सेक्रेटरी अनस आफताब एडवोकेट, मुहम्मद नजर, मुहम्मद ताबिश अंसारी, साहिबे आलम, गौहर खांन, बाबू ठेकेदार के अलावा दर्जनों मुअज्जिज हजरात मौजूद रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया