हाईटेंशन का तार टूटकर गिरा, युवक की मौत


उसहैत जनमत । नगर के वार्ड संख्या दस निवासी दिलशाद (28) पुत्र इकरार खेत पर घांस लेने गया था । म्याऊँ रोड स्थित पूर्व चेयरमैन नवाब हसन के जनता ईंट उद्योग के पास हाईटेंशन लाइन का एक तार टूटकर खेत में आ गिरा । तार की चपेट में आकर युवक की मौके पर ही मौत हो ।

दिल्ली से लाई थी मौत

बताया जाता है मृतक दिलशाद कल ही दिल्ली से लौटा है । दिलशाद की शादी हो चुकी है और एक बच्चा भी है । परिवार में आर्थिक तंगी के चलते कारोवार की तलाश में कुछ दिन पहले दिल्ली गया था । दिलशाद कल ही दिल्ली से लौटा था और आज उसे मौत ने गले लगा लिया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया