नैनीताल की झील में डूबकर उसहैत के युवक की मौत

उसहैत जनमत । क्षेत्र के पजावां निवासी पुत्तन का बेटा नैनीताल की नैनी झील में नांव चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था । आज दोपहर करीब 12 बजे वह संदिग्ध परिस्थिति में झील में डूब गया ।

पजावां के पुत्तन का 23 वर्षीय पुत्र महशर करीब पाँच सालों से नैनीताल की नैनी झील में नांव चलाता था । आज दोपहर नांव चलाते समय वह अचानक झील में गिर गया । दोपहर से देर शाम तक गोताखोर महशर को तलाश करते रहे लेकिन उसका कोई पता नहीं चला । जानकारी के अनुसार महशर के परिजनों ने नैनीताल पहुँचकर वहाँ के डीएम से भी मुलाकात की है । नैनीताल के प्रशासन ने परिजनों को आश्वासन दिया है । महशर की मौत की खबर सुनकर पूरे पजावां गांव में हाहाकार मच उठा । महशर अकेले ही अपने परिवार का पालन पोषण करता था ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया