सीओ इरफान ने किया फ्लैग मार्च जनता से शान्ति की अपील

सहसवान जनमत । नगर पालिका परिषद सहसवान में निकाय चुनाव को शांति पूर्वक तरीके से निपटाने के उद्देश्य से पुलिस क्षेत्राधिकारी इरफान नासिर खान के नेतृत्व में पैदल फ्लैग मार्च किया गया । जिसमें तहसीलदार, प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गोयल, वीरेंद्र कानूनगो, SI जितेंद्र कुमार सहित PAC के जवानों एवं पुलिस के जवानों संग कोतवाली से प्रारंभ होकर बाजार विल्सनगंज, पठान टोला, ईदगाह काजी मोहल्ला, चौधरी मोहल्ला, हरना तकिया, डाक बंगला, डार्लिंग रोड होते हुए फ्लैग मार्च किया गया । सीओ इरफान नासिर ने सभी से शान्ति एवं एकता के साथ वोटिंग करने की अपील की है ।

सहसवान से अबीर सक्सेना की रिपोर्ट । जनमत एक्सप्रेस

सहसवान में पैदल फ्लैग मार्च करते हुए सीओ इरफान नासिर व अन्य जवान

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी