बारहवीं के मौके पर आईआईबी ने मरीजों को बाँटी फल किट

बदायूँ जनमत । कमली बाले आका मुहम्मद मुस्तफा सल्ल० की यौमे पैदाईश के मौके पर इस्लामिक इंटेलेक्चुअल बोर्ड की जानिब से मरीजों और स्कूली बच्चों को फल सामिग्री वितरण की गई ।
बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना डॉक्टर यासीन अली उस्मानी की अध्यक्षता में जिला ईकाई द्वारा जिला सरकारी अस्पताल में जाकर मरीजों और मदरसों में पढने बाले बच्चों को ड्राई फूड और फल की किटें बाँटी गई । इसमें डॉक्टर रियाज, निगत परवीन, जिलाध्यक्ष हाजी मजहर हमीदी, साहिबे आलम, अमीरूल हसन, फहद फरीद आदि का विशेष योगदान रहा । वहीं मौलाना यासीन उस्मानी ने कहा कि आका की बिलादत के मौके पर बोर्ड कई कार्यक्रमों को आयोजित करने जा रहा है । कल निकलने बाले जुलूसे मुहम्मदी में भी इस्लामिक इंटेलेक्चुअल बोर्ड का विशेष योगदान रहेगा ।
जिला अस्पताल में मरीजों को फल किट देते हुए आईआईबी के पदाधिकारी


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया