हरेण्डी विद्यालय के प्रधानाचार्य मुशाहिद मियाँ सम्मानित

बदायूँ जनमत । उसहैत क्षेत्र के गांव हरेण्डी स्थित जूनियर हाई स्कूल में प्रबंध समिति द्वारा बैठक का आयोजन किया गया । बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष रमेशचंद्र द्वारा की गई ।

बैठक में विद्यालय की वाउन्ड्रीवाल का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया । प्रबंध समिति ने विद्यालय के प्रधानाचार्य मुशाहिद मियाँ की मेहनत और लगन की प्रसन्नता की गई । समिति के सदस्य जदुनाथ ने कहा कि प्रधानाचार्य मुशाहिद मियाँ की मेहनत से आज विद्यालय परिसर स्वच्छ व सुंदर है । इससे प्रभावित होकर प्रबंध समिति ने प्रधानाध्यापक मुशाहिद मियाँ को शॉल उडाकर सम्मानित किया गया । बैठक में शकुंतला देवी, जदुनाथ, राजपाल आदि ने भी अपने विचार रखे । अंत में राष्ट्रगान के साथ बैठक का समापन हुआ ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी