बदायूँ चेयरमैन ने मस्जिद की विवादित जमीन पर बनबाया रैनवसेरा

बदायूँ जनमत । बदायूँ नगर पालिका परिषद की चेयरमैन दीपमाला गोयल और पालिका प्रशासन ने रोडवेज स्थित मस्जिद की विवादित जमीन पर रैनवसेरा बनबाकर बीते दिन उसका उद्घाटन किया ।
बता दें कि रोडवेज पर स्थित मस्जिद और मजार की जमीन को लेकर रोडवेज प्रशासन और मस्जिद कमेटी के बीच न्यायालय में मामला विचाराधीन है । वहीं न्यायालय ने विवादित जमीन पर यथा स्थिति बनाये रखने का आदेश भी दिया है । रैनवसेरे को लेकर मस्जिद कमेटी ने ऐतराज भी किया लेकिन पालिका प्रशासन ने उन्हें टाल दिया । न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने और मस्जिद व मजार की जमीन पर पालिका प्रशासन द्वारा निर्माण कराने पर लोगों में रोष व्याप्त है ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया