मोमिन अंसार वेलफेयर सोसायटी ने गरीबों को कंबल बांटे

बदायूं जनमत । मोमिन अंसार वेलफेयर सोसायटी नगर कमेटी के द्वारा कड़ाके की सर्दी और शीतलहर के चलते गरीबों को कंबल बांटे गए। कंबल वितरण कार्यक्रम का आगाज सलीम अंसारी ने कुरान शरीफ के पवित्र पाठ से किया। सोसायटी के नगर अध्यक्ष फरहत अंसारी ने कंबल देकर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम में आए लाभार्थियों को संबोधित करते हुए मुस्लिम अंसारी ने कहा कि सभी को नेक काम करते रहने चाहिए और गरीबों की सेवा बढ़-चढ़कर करनी चाहिए। नमाज हमें बुरे कामों से बचाती है और जन्नत में जाने की कुंजी भी है। हारून अंसारी ने कंबल वितरण कार्यक्रम को सराहनीय कदम बताया। कमेटी की ओर से बड़ी संख्या में कंबलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर आरिफ महबूब अंसारी, साकिब अजीज, ताबिश अंसारी, जियाउद्दीन अंसारी, अदील अंसारी, वसीम अकरम, इकरार अंसारी, जाविद अंसारी, आदि लोग मौजूद रहे ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया