पूर्व विधायक मुस्लिम खाँ ने गूंगेशाह बाबा के मजार पर की चादरपोशी

बदायूँ जनमत । उसहैत विधानसभा से विधायक रहे हाजी मुस्लिम खाँ ने आज रमजानपुर स्थित हजरत गूंगे शाह रह० के मजार पर चादरपोशी की । अपने समर्थकों के साथ पहुँचे पूर्व विधायक मुस्लिम खाँ का ग्राम मिढौली के प्रधान मरगूब खाँ ने इस्तकबाल किया । वहीं रमजानपुर में अलीशेर, शकी अली, रिजवान आदि ने जगह जगह पूर्व विधायक का  स्वागत किया । हजरत गूंगे शाह रह० की मजार पर अकीदत की चादर पेश करने के बाद हाजी मुस्लिम खाँ ने कौम व मुल्क की तरक्की और अमनों शांति के लिए दुआ भी मांगी । वापस लौटते समय बेहटा और मुहम्मदगंज के लोगों से मुलाकात भी की ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया