अज्ञात वाहन की टक्कर से भंद्रा के युवक की मौत

बदायूँ जनमत। उसहैत क्षेत्र के गांव नौगवां नसीर नगर के पास अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी।
उसहैत थाना क्षेत्र के ग्राम भंद्रा निवासी आज़ाद हुसैन (35) पुत्र अब्दुल वहीद उसैहत से अपने घर बाइक से जा रहा था,न । वहीं ग्राम मिर्जापुर के निकट किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी । टक्कर इतनी जबरदस्त थी जिससे आज़ाद हुसैन की मौके पर ही मौत हो गयी । घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे। थानाध्यक्ष ने मृतक की पहचान कर मृतक के घरवालों को सूचना दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया