बदायूँ प्रशासन द्वारा कराई गई वॉल पेंटिंग पर जनता ने कर दिया 'पेशाब'

एस०शाहिद अली ! हाल ही में डीएम बदायूँ द्वारा शहर की प्रमुख दीवारों पर वॉल पेंटिंग कराई गई थी, जिसकी हर ओर सराहना भी की जा रही थी । सराहना होना भी जायज थी क्योंकि बदायूँ में अब तक ऐसा कदम किसी अधिकारी या जनप्रतिनिधि ने उठाया ही नहीं था ।
वहीं खास बात यह भी है कि यह पेंटिंग जनता को जागरूक करने का भी काम रही हैं । यही पेंटिंग सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वच्छ भारत अभियान की मुहिम को भी रोशन किये हुए है । 
लेकिन जनमत एक्सप्रेस को मिला एक फोटो को देखकर लगता है जैसे कुछ मुर्ख लोगों ने स्वच्छता की तमाम कोशिशों पर पानी सा फेर दिया है । फोटो को देखकर कोई भी स्वच्छता के प्रति अपनी भावनाओं को रोक नहीं सकेगा । शहर के सबसे व्यस्त रोड पर इस्लामियां कॉलेज की दीवारों पर बनीं वॉल पेंटिंग के ठीक सामने दो व्यक्ति खडे होकर अपना मूत्र विसर्जन करते दिखाई दे रहे हैं । इससे साफ जाहिर है कि प्रशासन द्वारा दीवारों पर कराई गई वॉल पेंटिंग और उसकी जागरूक करने बाली मुहिम का कोई मतलब ही नहीं रहा । ऐसे लोगों को जागरूकता अभियान से नहीं चाबुक से समझाना चाहिए ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया