उसहैत में अवैध खनन ने लीं चार जानें, कई घायल

एस०शाहिद अली । बदायूँ के थाना उसहैत क्षेत्र में अवैध खनन का धंधा इतनी जोरों पर चल रहा है कि आज एक अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने चार लोगों की जिंदगी छींन ली और दर्जनों को घायल कर दिया ।
जनमत एक्सप्रेस को मिली जानकारी के अनुसार उसहैत थाना क्षेत्र के गांव नया नगला (कटरासआदतगंज रोड) पर अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने उसहैत की ओर से जा रही पिकअप को सामने से टक्कर मारी दी । जिससे मौके पर ही चार की मौत हो गई और दर्जन भर से अधिक गम्भीर रूप से घायल हो गए । सूत्रों के मुताबिक पिकअप में खिता नगला गांव के लोग सवार थे जो रिश्तेदारी में हुई गमी से वापस लौट रहे थे । घटना की सूचना पर डायल 100 तत्काल मौके पर पहुँच गई । काफी देर बाद सूचना पाकर थाना पुलिस भी घटना स्थल पर पहुँच गई । पुलिस ने घायलों जिला अस्पताल भेजा है । वहीं इस गंभीर घटना की सूचना पर क्षेत्रवासियों ने एक फिर अवैध खनन के खिलाव आवाज बुलंद की है ।

काल्पनिक चित्र : जनमत एक्सप्रेस न्यूज, 09997667313

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया