अपराध की योजना बना रहे 3 शातिरों को कोतवाली पुलिस ने दबोचा

बदायूँ जनमत । शनिवार रात्रि में अपराध की योजना बना रहे शातिरों को थाना कोतवाली पुलिस ने दबोचकर उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया ।
 जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि किसी संगीन अपराध को अंजाम देने के लिए शातिर अभियुक्त गण फैजान पुत्र आजाद, शाहनवाज पुत्र शब्बन एवं अल्तमश पुत्र अजीम निवासीगण मोहल्ला चौधरी सराय थाना कोतवाली योजना बना रहे हैं । कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तुरंत एक्शन लिया और उक्त तीनों शातिरों को मोहल्ला कादरी गेट से एक नाजायज तमंचा 315 बोर एवं 6 कारतूस जिंदा 315 बोर, एक मोटरसाइकिल यूपी 24 सी - 8665 Passion Pro के साथ गिरफ्तार कर लिया । तीनों शातिरों के विरुद्ध धारा 25 के तहत मामला पंजीकृत कर जेल भेजा गया है ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया