चलती पिकअप से कूदीं महिलाएँ गंभीर घायल

उसहैत जनमत । क्षेत्र के गांव तिलोकपुर निवासी दो महिलाएं अपने बच्चों सहित चलती पिकअप से कूद पड़ीं जिससे एक मासूम और दोनों महिलाएं गम्भीर रूप से घायल हो गईं । राहगीरों ने इसकी सूचना डायल 100 को दी । पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है ।
मंगलवार को उसहैत में लगने बाले साप्ताहिक बाजार में गांव तिलोकपुर निवासी सुरमिला (38) पत्नी ओमपाल और सियादेवी (35) पत्नी श्यामपाल कोटेदार सामान खरीदने के लिए आईं थीं । शाम के समय घर जाने के लिए दोनों महिलाएँ कटरा तिराहे पर बाहन का इंतजार कर रहीं थीं । तभी कटरासआदतगंज की ओर एक पिकअप परचून का सामान लेकर जा रही थी । दोनों महिलाएं पिकअप में बैठ गई । तिलोकपुर आने पर ड्राइवर ने पिकअप नहीं रोकी तो दोनों महिलाएँ एक एक कर अपने बच्चों सहित चलती पिकअप से कूद पड़ीं । जिससे दोनों महिलाओं सहित एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया । घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

जश्ने शाह शराफत : तीन तलाक और परिवार विवाद से बचे मुसलमान - सकलैन मियाँ हुजूर