चाइल्ड लाइन उसावां ने किया स्वच्छता अभियान का आयोजन

उसहैत जनमत । चाइल्ड लाइन सबसेंटर उसावां टीम ने स्वच्छता पखबाड़े को लेकर नगर के गायत्री देवी उच्चतर माद्यमिक विद्यालय में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया । जिसके तहत स्कूल के बच्चों और जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया । जिसकी अध्यक्षता चाइल्ड लाइन के डारेक्टर राजकुमार शर्मा ने की और पूर्व चेयरमैन ग़ौरव कुमार (गोल्डी) व एसआई शेर सिंह मुख्य अतिथि रहे । कार्यक्रम का संचालन किशनलाल और एनके पाठक ने किया ।
गयादीन शर्मा, रामवीर मिश्रा, नर सिंह प्रभाकर, गौरव शंखधार, सत्यवीर सिंह आदि ने बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाते हुए संबोधित किया । उन्होंने कहा कि सरकार की एक सराहनीय पहल है हम सबको इसमें बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए । किशन लाल और सत्यवीर सिंह ने  साफ सफाई को लेकर एवं चाइल्ड लाइन 1098 को लेकर पूर्ण जानकारी दी । वहीं पूर्व चेयरमैन गौरव गुप्ता ने नगर को स्वच्छ रखने का आह्वान किया ।
इस मौके पर मिथलेश कुमारी, सुनील,गीता देवी,गंगा  सिंह,सभासद  मुस्तकार,मासिर खां, हसरत फारूकी के अतिरिक्त स्कूल स्टाफ व अन्य लोग उपस्थित रहे ।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया