पुलिस अधिकारी के बेटे पर पूर्वमंत्री के भतीजे को अपहरण करने का आरोप

बदायूं जनमत । शहर के दातागंज रोड स्थित एक प्रमुख स्कूल के पास से पूर्व मंत्री हीरालाल कश्यप के भतीजे का उस समय अपहरण कर लिया गया जब वह स्कूल जा रहा था। अहपरण भी किसी गुंडे या मवाली ने नहीं बल्कि जिले के एक बड़े पुलिस अधिकारी के बेटों ने किया। स्कूल के सामने से हुए अपहरण के बाद शहर में सनसनी फैल गई। स्कूल से कुछ ही दूरी पर छात्र को मारपीट कर पटककर आरोपी भाग निकले । जैसे तैसे छात्र ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर सीओ सिटी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्र से बात की । 
शहर के बिराहामपुर में रहने वाले पूर्व मंत्री हीरालाल कश्यप का भतीजा दातागंज चौराहे पर स्थित एक नामीगिरामी स्कूल में कक्षा आठ का छात्र है। उसका कुछ दिन पहले जिले के एक बड़े पुलिस अधिकारी के छोटे बेटे से कहासुनी हो गई। इसी बात का बदला लेने को पुलिस अधिकारी का बेटा अपने बड़े भाई को लेकर शुक्रवार सुबह स्कूल पहुंचा। जहां पूर्व मंत्री के भतीजे को पकडकर लक्जरी जीप में डाला और दातागंज रोड़ की ओर भाग निकले। जिस समय यह वारदात हुई उस समय स्कूल गेट पर शिक्षक व छात्र मौजूद थे। स्कूल गेट के पास से छात्र का अपहरण से हड़कंप मच उठा । घटना की जानकारी यूपी-100 को दी गई । इसी बीच पुलिस अधिकारी के बेटे पूर्व मंत्री के भतीजे को दातागंज रोड स्थित एक अन्य स्कूल के सामने मारपीट कर फेंककर चले गए। इसके बाद छात्र सीधे घर पहुंचा और परिजनों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।
पुलिस अधिकारी के बेटों की करतूत के बाद पुलिस बैकफुट पर आ गई और इस मामले को दबाने में जुट गई। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी वीरेंद्र यादव ने छात्र से बात की और बताया कि स्कूल में दोनों के बीच कुछ समय पहले झगड़ा हुआ था। इसी बात को लेकर आज मारपीट हुई। अपहरण जैसा कोई मामला नहीं है। इधर परिजनों ने इसे अपहरण का मामला बताते हुए डीआईजी से मुलाकात कर घटना की जानकारी देने की बात कही है ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी