बदायूँ में 22 अप्रैल को 35 हाफिज़ो की दस्तारबंदी करेंगे सैय्यद नजीब मियाँ

बदायूँ जनमत । 22 अप्रैल बरोज इतवार मदरसा दारुल उलूम शाह ऐ विलायत मोहल्ला कबूलपुरा का एक दिवसीय जश्न ए दस्तारबंदी कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है । इस दस्तारबंदी के मेहमाने खुसूसी सज्जादा नशीन खानखाहे आलिया बरकातिया महररा शरीफ के सज्जादानशीन हजरत सैयद शाह नजीब मियां साहब कादरी बरकाती 35 हाफिजों के सिर पर पगड़ी बांधकर दस्तारबंदी करेंगे । इस दस्तारबंदी कार्यक्रम में मुल्क की मशहूरो मारूफ मशाइखे इज़ाम व  उल्मा ए इकराम भी तशरीफ ला रहे हैं । उक्त कार्यक्रम 22 अप्रैल को रात्रि 9 बजे ईशा की नमाज के बाद मोहल्ला कबूलपुरा स्थित मदरसा दारुल उलूम शाह विलायत  में आयोजित होगा । यह कार्यक्रम मदरसे के मीडिया प्रभारी सरताज हुसैन ने दी है ।

मोहल्ला कबूलपुरा स्थित मदरसा दारूल उलूम शाह विलायत : जनमत एक्सप्रेस । 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express