कादरचौक में शराबी बेटे ने बुजुर्ग बाप को काटा / जनमत एक्सप्रेस

बदायूँ जनमत । बीती रात थाना कादरचौक के गाँव मोहम्मदगंज में एक शराबी बेटे ने अपने बुजुर्ग बाप को चाकू से काटकर मौत के घाट उतार दिया । हत्या की सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुँचकर हत्यारे बेटे को गिरफ्तार कर लिया है ।
जनमत एक्सप्रेस सूत्रों के मुताबिक हत्यारा बेटा हरिशंकर  शराबी है, वह शराब पीकर आये दिन गाँव व घर में हंगामा करता था । इससे पहले भी वह घर वालों पर जानलेवा हमला कर चुका है ।
बीती रात शराब के नशे में हरिशंकर ने अपने बुजुर्ग बाप सिद्धार्थ श्रीवास्तव (90) की चाकू से काटकर हत्या कर दी । हत्यारे के हौसले इतने बुलंद थे बाप की हत्या करने के बावजूद हत्यारा घटना स्थल पर ही मौजूद रहा । हत्या की सूचना पर पहुँची थाना पुलिस ने हत्यारे बेटे को गिरफ्तार कर लिया है । वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express