सैदपुर में हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से गेहूँ की फसल जली

इकरार खाँन,
सैदपुर जनमत । बदायूँ के कस्बा सैदपुर में सैय्यद डिग्री कॉलेज के निकट हाईटेंशन लाइन का एक तार टूटकर गिर गया । विद्युत विभाग की लापरवाही से तार एक किसान के खेत में गिरा जिससे उसके खेत में खड़ी गेहूँ की फसल जलकर राख हो गई ।
नगर के सैय्यद डिग्री कॉलेज के निकट नगरवासी जयलाल पुत्र प्यारेलाल का खेत है । खेत में गेहूँ की सूखी फसल खड़ी थी, तार गिरने से फसल का अत्यधिक रकबा जल गया । नगरवासियों की सूझबूझ और समय पर विद्युत उपकेंद्र को सूचित करने से एक बड़ा हादसा टल गया । पीड़ित किसान पहले से ही पैरालाइसिस की बीमारी से ग्रस्त है ।

फसल में लगी आग को बुझाते लोग : जनमत एक्सप्रेस ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express