अटैना घाट पर कादरचौक के दो युवक डूबे, मुनेंद्र की मौत / जनमत एक्सप्रेस

उसहैत जनमत । थाना कादरचौक के गाँव जुगुपुरा (मोहम्मदगंज) के दर्जनों ग्रामीण आज अटैना घाट पर गंगा स्नान करने को आये थे । 
जनमत एक्सप्रेस सूत्रों के अनुसार आज सुबह दस बजे अटैना घाट पर लोग गंगा स्नान कर रहे थे । गंगा में नहाते समय थाना कादरचौक के गाँव जुगुपुरा निवासी बनवारी का 25 वर्षीय पुत्र मुनेंद्र अपने मामा रामपाल के पुत्र दुर्वेश के साथ गंगा नदी में अलग दिशा में नहा रहा था । गंगा में नहाते समय दोनों रिश्ते के भाई गहरे पानी में चले गए । दोनों को डूबता देख ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया । जिससे घाट पर मौजूद गोताखोरों ने तुरंत गंगा में कूदकर दुर्वेश को बाहर निकाल लिया इस कारण उसकी जान बच गई लेकिन, मुनेंद्र का काफी देर तक कोई पता नहीं चला । ग्रामीणों और गोताखोरों की काफी मशक्कत के बाद मुनेंद्र के शव को तलाशा गया । वहीं सूचना पाकर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मौके पर पहुँच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया