बिजली गुल होने पर शिक्षित युवा वर्ग का प्रदर्शन एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

बदायूँ जनमत । शिक्षित युवा वर्ग ने आज बिजली कटौती के विरोध में एसडीओ नगर को एक ज्ञापन सौंपा तथा बिजली उपकरण बल्ब, ट्यूब लाइट एवं पंखों को भी एसडीओ को भेंट किया । युवाओं का कहना है कि बिजली के बिना बल्ब, ट्यूब लाइट एवं पंखे किसी उपयोग में नहीं आ रहे हैं इसलिए इन उपकरण आप अपने विभाग में जमा कर लें । उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ने आदेश किया था कि रमजान के पावन महीने में बिजली सुचारु रुप से दी जाए लेकिन बदायूँ जनपद भर में तो बिजली रमजान में ज्यादा जानने लगी है । बिजली की कोई समय सारणी नहीं रही है, विभाग जिस समय चाहे बिजली गुल कर देता है । युवाओं ने चेतावनी दी है अगर बिजली का संचालन सुचारु रुप से नहीं किया गया तो बदायूं का युवा शांत नहीं बैठेगा और आंदोलन के लिए बाध्य होगा । इस मौके पर आमिर सुल्तानी, मुस्लिम अंसारी, सरफराज अब्बासी, शाहबाज़ हुसैन, शीराज़ अलवी, अली अल्वी, इकबाल अंसारी, जिया उल हक, वीरेंद्र जाटव, संजीव पटेल, आसिफ शेख, राजेश शर्मा, आरिफ अंसारी, वाहिद अल्वी, गुड्डू गाजी, ताहिर अंसारी आदि मौजूद रहे ।

एसडीओ को ज्ञापन तथा विघुत उपकरण सौंपते हुए शिक्षित युवा वर्ग के लोग : जनमत एक्सप्रेस ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी