स्विफ्ट के शराबी ड्राइवर ने दंपति को रौंदा पत्नी की मौत पति घायल

बदायूँ जनमत । वृहस्पतिवार की शाम बिसौली इस्लामनगर रोड पर एक भयानक हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई । हादसा उस वक्त हुआ जब मोटरसाइकिल सवार दंपति इस्लामनगर से अपने गांव आलमपुर जा रहे थे । मोटरसाइकिल सवार विनोद अपनी पत्नी किरण देवी के साथ ग्राम गदगांव के पास पहुंचा तो सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर ने उसे जोरदार टक्कर मारी दी टक्कर से मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और विनोद की पत्नी तथा विनोद को गंभीर चोटें आई । विनोद की पत्नी की हालत बेहद गंभीर थी दोनों को बिसौली सीएससी लाया गया जहां पर, डॉक्टरों ने किरण देवी को मृत घोषित कर दिया गया । गंभीर हालत होने के कारण विनोद को बदायूं रेफर कर दिया गया । मौके से लोगों ने Swift Dzire गाड़ी के ड्राइवर को पकड़ कर बिसौली कोतवाली पुलिस को सौंप दिया है । सूत्रों से पता चला है कि गाड़ी में एक महिला भी सबार थी और गाड़ी की अगली सीट पर शराब की बोतल भी पाई गई हैं ।

गंभीर घायल विनोद को बदायूँ रेफर करते हुए : जनमत एक्सप्रेस ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express