सपा की जीत पर बिल्सी में मनाई गई खुशी, मिठाई बाँटी

बदायूँ जनमत । आज नगर बिल्सी में सपा के वरिष्ठ नेता हाजी अजमल खान के कार्यालय पर कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा में गठबन्धन की जीत पर खुशियाँ मनाई गई । सपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरित किया और आतिशबाजी भी चलाई । उन्होने अपने सम्बोधन मे कहा कि यह जीत सच्चाई की जीत है, झूट और छलावा करने वालों का मुंह काला हो गया है । वर्तमान सरकार पूरी तरह से विफल है इसको यहां की जनता ने साबित कर दिया है ।
इस मौके पर किशोरी लाल शाक्य, अवधेश यादव, रवीन्द्र शाक्य, ललित गिरी, अनिल दीक्षित, दीपसिंह यादव, अरविन्द गौतम, फैजान राइन, अकरम कुरैशी, कविन्द्र सक्सैना, मो उमर,  मौजूद रहे ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया