चैकिंग के दौरान बिसौली पुलिस ने पकड़े गौवध के आरोपी /Janmat

बदायूँ जनमत । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार के निर्देशन में चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान थाना प्रभारी बिसौली मय पुलिस टीम के साथ आसपुर रोड से चेकिंग के दौरान एक गाड़ी नंबर यूपी 21 बी एन 3812 बुलेरो पिकअप को रोका जिसमें तीन बैल थे । उस गाड़ी से उतरने पर दो व्यक्तियों को आवश्यक बल प्रयोग करके पकड़ा जिनके नाम क्रम से रामनिवास पुत्र झम्मन निवासी ग्राम चौकने थाना शाहाबाद जिला रामपुर सुरजीत पुत्र भीमसेन निवासी ग्राम चटनी थाना मूंढापांडे जिला मुरादाबाद को गिरफ्तार किया गया तथा इनका एक तीसरा साथी सद्दाम पुत्र बब्बन निवासी सादा थाना कुंदरकी मुरादाबाद भागने में सफल रहा । इसके संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 205/18 धारा 3/5ं/8 गोवध निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया है ।
वहीं कल बुधवार को थाना बिसौली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर इस्लामनगर चौराहे के पास होटल से अखिलेश पुत्र सुरेश चंद ग्राम अफगानों परवेज नगर थाना बिसौली को 22 पव्वे देसी शराब के साथ तथा देवेंद्र पुत्र नरेश पाल ग्राम हातसा थाना बिसौली को 21 पव्वे देसी नाजायज शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है ।

बिसौली पुलिस की गिरफ्त में गोवंश के आरोपी : जनमत एक्सप्रेस ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया