चाँद नज़र आया कल शनिवार को होगी ईद उल फित्र

बदायूँ जनमत । आज माहे रमज़ानुल मुबारक के पाँचवें जुमें को अलविदा की नमाज़ अदा की गई तो वहीं आज ही ईद का चाँद भी नज़र आ गया । हालाँकि कल वृहस्पतिवार को सुन्नी मसलक के तमाम उलेमाओं और खानकाहों ने यह साफ कर दिया था कि ईद उल फित्र शनिवार 16 जून को होगी । उनकी घोषणा के मुताबिक आज चाँद रात हो गई । कल सुबह तमाम ईदगाहों में ईद उल फित्र की नमाज अदा की जायेगी ।
उधर आज शहर की जामा मस्जिद शम्सी के साथ साथ जिले भर के तमाम कस्बों और गाँवों की मस्जिदों में अलविदा की नमाज़ अदा की गई ।
जनमत एक्सप्रेस न्यूज़ - 9997667313

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया