जिले भर में हर्सोल्लास के साथ मनाय गया ईद का त्योहार

बदायूँ जनमत । आज शनिवार 16 जून को देश भर में सौहार्दपूर्ण ईद का त्योहार मनाया गया । इसी क्रम में बदायूँ जिले में भी शांतिपूर्वक ईद उल फित्र की नमाज़ हुई ।
शहर की ईदगाह में काज़ी ए जिला हज़रत सालिम मियाँ कादरी और सैदपुर में मौलाना शाने आलम, उसहैत की ईदगाह में मुफ्ती असगर अली ने वहीं थाना कादरचौक के गाँव मुहम्मदगंज की ईदगाह में हाफिजो कारी इमरान सकलैनी ने और बिसौली में काजी इज़हारूल हक इरशादी नमाज़े ईद अदा कराई ।
शहर की ईदगाह में पूर्वमंत्री आबिद रज़ा द्वारा धूप से बचने को सीलिंग लगवाई गई । जगह जगह शर्बत वितरण किया गया । उधर उसहैत की ईदगाह में चेयरपर्सन सैनरा वैश्य की ओर से शर्बत वितरण का आयोजन किया गया । नमाज के बाद हज़ारों की संख्या में मुल्क और कौम की तरक्की की दुआ के लिए हाथ उठे । वहीं सभी ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारक दी । सभी के घरों में ईद की खुशी में फात्हाँख्वानी और तिलावत भी की गई ।
उसहैत की ईदगाह में नमाज़ अदा करते हुए नमाज़ी : जनमत एक्सप्रेस ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी