गद्दी चौक पर हुआ रोज़ा इफ्तार आबिद रज़ा सहित सपा नेताओं ने की शिरकत

बदायूँ जनमत । शहर के गद्दी चौक पर सपा के युवा नेता रिजवान गाजी की जानिब से रोज़ा इफ्तार का आयोजन कराया गया । जिसमें पूर्व मंत्री/ सदर विधायक आबिद रजा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की । पूर्वमंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि यह मुबारक महीना खुदा की इबादत करके रोजेदारों को अपनी बख्शीश करवाने के लिए है । इस माह में एक नेकी का 70 गुना सवाब मिलता है । इस रोजा इफ्तार कार्यक्रम में आमिर सुल्तानी, स्वाले चौधरी, छोटू , लाला प्रधान, सरताज अली खान, जाहिद गाजी सहित सैकड़ों रोज़ादारों ने शिरकत की । साथ ही मुल्क और कौम की तरक्की के लिए दुआ भी की गई ।
रोज़ा इफ्तार करते हुए पूर्व मंत्री आबिद रज़ा व अन्य : जनमत एक्सप्रेस ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया