विद्युत समस्या पर भड़का आबिद रज़ावादी मंच, आंदोलन की चेतावनी

बदायूँ जनमत । आज वुधवार को आबिद रजा वादी मंच की सहसवान ईकाई के पदाधिकारियों ने उप जिलाधिकारी सहसवान को बिजली की किल्लत के चलते हुए ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में कहा गया है कि उमस भरी गर्मी से जनता परेशान है काम काज में परेशानी हो रही है । शासन के आदेश अनुसार बिजली नहीं आ रही है । मंच के नगर अध्यक्ष आमिर अली के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर बिजली की समस्या को लेकर उप जिला अधिकारी से मिले और ज्ञापन सौंपा । आबिद रजा बादी  मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि बिजली समस्या का समाधान किया जाए नहीं तो जिले भर में मंच के पदाधिकारी उग्र आंदोलन करेंगे । इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष काशिफ अली खान, वसीम खान, नासिफ कुरेशी, राजा चौधरी, नाजिम, समसुल, नाजिर, सालेम, शाहरुख आदि लोग मौजूद रहे ।

एसडीएम सहसवान को ज्ञापन सौंपते हुए आबिद रज़ावादी मंच के कार्यकर्ता : जनमत एक्सप्रेस ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया