ट्रक बाईक की भिड़न्त में एक की मौत, कोतवाल ने दिखाई मानवता

बिसौली जनमत । बिल्सी मार्ग पर निजरा साहनपुर गांव की मोड़ के पास आज दोपहर करीब 2:30 बजे ट्रक और बाईक में भिड़न्त हो गई । जिससे बाईक सवार की मौत हो गई ।
बाईक सवार उदयवीर (30) पुत्र अशर्फी यादव निवासी रानेट बिसौली की ओर से अपने गांव जा रहा था । बिसौली की तरफ से आ रहे एक ट्रक से आमने सामने की भिड़न्त हो गई जिसमे बाईक सवार को गम्भीर चोटे आई, सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी ओपी गौतम ने मानवता दिखाते हुये अपनी गाड़ी से गम्भीर घायल को सीएचसी पहुंचाया । जहां डॉक्टरो ने गम्भीर घायल को मृत घोषित कर दिया ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया