उघैती थाने में 9 वाहनों की नीलामी 28 को होगी / Janmat

बदायूँ जनमत । उघैती थाना परिसर में सीज खड़े वाहनों की मंगलवार 28/8/2018 को नीलामी होगी । इसमें 9 वाहनों को बेचा जाएगा । जिसमें फ्रीडम मोटरसाइकिल, TVS स्टार सिटी, TVS स्टार सिटी, पैशन प्लस, स्प्लेंडर, ट्रैक्टर मेसी, सिटी हंड्रेड, पैशन प्रो रंग नीला आदि वाहनों की नीलामी होगी ।
इस संबंध में थाना इंचार्ज ललित भाटी का कहना है कि नीलामी की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और दिन मंगलवार 28/8 /2018 समय 1:00 बजे वाहनों की नीलामी थाना परिसर में की जाएगी । जो वाहन लेना चाहता है वह थाने में आकर 1:00 बजे नीलामी में बोली लगा सकता है । लावारिस गाड़ियों का बारिश बन सकता है, नीलामी के बाद खाली हुए स्थान की साफ सफाई कर वहां पौधे लगाए जाएंगे । उन्होंने बताया कि थाना परिसर में सीज कर वाहन खड़े किए गए हैं । इनसे थाना परिसर में काफी गंदगी हो गई है । उन्होंने बताया कि नीलामी में कुल 9 वाहन बेचे जाएंगे, नीलामी बोली 28 अगस्त दोपहर 1 बजे एसडीएम बिल्सी, सीओ बिल्सी और एआरटीओ की देखरेख में संपन्न होगी ।
जनमत एक्सप्रेस न्यूज़ : 9997667313

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया