दातागंज में अनयंत्रित बस घर में घुसी, मौके पर पहुँचे चेयरमैन आकाश

दातागंज जनमत । नगर में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसी । जानकारी के अनुसार एक अनयंत्रित निजी बस बदायूं बरेली बाईपास पर गुप्ता ढाबा के पास एक घर में जा घुसी । बस जैसे ही घर घुसी वहां मौजूद लोगों में चीख पुकार मच गई । हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है । लेकिन घर का काफी हिस्सा छतिग्रस्त हो गया जिससे काफी नुकसान पहुंचा है ।
हादसे की सूचना मिलते ही नगर चेयरमैन आकाश वर्मा एवं विधायक पुत्र अतेंद्र विक्रम सिंह सहित तमाम लोगों ने मौके पर पहुँच कर पुलिस के साथ बचाव कार्य किया । गनीमत रही कि घर के सभी लोग जाग रहे थे । वरना बड़ा हादसा हो सकता था । फ़िलहाल पुलिस घटना की जाँच कर रही है ।  घटना रविवार देर रात की है ।

(रिपोर्ट : मुहम्मद नईम)

घर में घुसी एक निजी बस : जनमत एक्सप्रेस ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया