अब कुंवरगांव में गिरी दीवार, एक की मौत / Janmat

बदायूँ जनमत । जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते कहीं दीवार तो कहीं छत गिरने से जान माल का नुकसान जारी है । इसी क्रम में बीती रात नगर पंचायत कुंवरगांव में भी रात भर हुई भारी बारिश के चलते वार्ड नं 5 निवासी प्रेमचन्द मौर्य (50) रोजाना की तरह अपने मकान में सो रहे थे । आधी रात के समय अचानक मकान की दीवार उनके ऊपर गिर गयी, बराबर के मकान में सो रही उनकी भतीजी ने दीवार गिरने की आहट सुनी जिससे वह जाग गई । उसने लोगो की मदद से दीवार के नीचे दबे अपने चाचा प्रेमचंद को निकाला । रात में ही उपचार के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी