उफनाई नदी में डूबकर युवक की मौत / Janmat

बदायूँ जनमत । दातागंज क्षेत्र के गाँव बिहारीपुर निवासी प्रकाश कश्यप का 15 वर्षीय पुत्र उफनाई नदी में डूब गया । प्रशासन की काफी मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद किया गया ।
जानकारी के अनुसार सूखी पड़ी अरिल नदीं में बरसात के चलते भंयकर पानी आ गया है जिससे नदी उफान पर है । युवक प्रदीप कुमार (15) पुत्र प्रकाश कश्यप अपने कुछ साथियों खे साथ नदी में नहा रहा था । तभी पानी का तेज बहाव उसे बहाकर ले गया । युवक के डूबने की सूचना पर परिजन और ग्रामीण व पुलिस भी मौके पर पहुँच गए । घंटों तक डूबे युवक की तलाश चलती रही लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका । कोतवाल अमृतलाल ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद शव को बरामद कर लिया गया है ।
नदी में डूबे युवक की तलाश करते ग्रामीण : जनमत एक्सप्रेस ।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया