पूर्व मंत्री ने दी यासीन उस्मानी को मुबारकबाद / Janmat

बदायूँ जनमत । बरेली निवासी पूर्व मंत्री और समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष आर ए उस्मानी ने बीती रात मौलाना डॉक्टर यासीन उस्मानी के आवास पर पहुँचकर उन्हें समाजवादी अल्पसंख्यक सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर मुबारकबाद दी ।
उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव का यह एक सराहनीय फैसला है कि उन्होंने यासीन उस्मानी को सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया है । इससे मुस्लिम समुदाय में खुशी की लहर है और हम सब इस फैसले का दिल से स्वागत करते हैं ।
इस मौके पर तहाब्बर बदायूंनी, युवा नेता मुहम्मद अली फरशोरी, साहिबे आलम, अनस आफताब, ताबिश अंसारी आदि मौजूर रहे ।
सपा अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना यासीन उस्मानी को मिठाई खिलाते हुए पूर्वमंत्री आर ए उस्मानी : जनमत एक्सप्रेस ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी