चुनावी रंजिश के चलते की गई बगरैन प्रधान की शिकायतें / Janmat

बदायूँ जनमत । स्थानीय ग्राम पंचायत बगरैन प्रधान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले कुछ ग्रामीणों की शिकायतों पर जब जांच हुई तो शिकायतें खोखली और बेबुनियाद साबित हुई । शिकायतों की जांच कानूनगो भगवान दास द्वारा की गई । शिकायतों के आधार पर जांच के लिए प्रमाण भी मांगे गये ।
बताया जाता है कि ग्राम पंचायत बगरैन की प्रधान सीमा देवी  पर आरोप था कि ग्राम सभा की जमीन पर अपात्र लोगों के आवासिये पट्टे कर दिये गये है । शिकायत की जाँच आने पर पूछताछ में पता चला कि शियाकतकर्ता चुनावी रंजिश की बजह से प्रधान की कई बार फर्जी शिकात कर चुका है । जाँच टीम ने अपनी जाँच कर उच्चाधिकारियों को सत्य से रूबरू कराया गया है ।
ग्राम प्रधान सीमा देवी का कहना हैं कि चुनावी रजिश की वजह से कुछ लोग शिकायातें कर कर वेबजह परेशान कर रहे हैं ।
(रिपोर्ट : सौरभ, बगरैन)

गाँव में शिकायतों की जाँच करती टीम : जनमत एक्सप्रेस ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया