कादरचौक : गृहक्लेश के चलते फाँसी पर झूला युवक

बदायूँ जनमत । थाना कादरचौक क्षेत्र में एक युवक ने गृहक्लेश के चलते फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली । युवक की मौत पर घर में कोहराम मच उठा । थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।
जानकारी के अनुसार थाना कादरचौक के गाँव बेहटा डम्मबर नगर निवासी चाँद मियाँ पुत्र जाफर खाँ से किसी बात को लेकर घरवालों से झगड़ा हो गया था । झगड़े के बाद वह नाराज होकर घर से लापता हो गया । शाम को अचानक घर से गायब हुआ चाँद मियाँ का शव सुबह गाँव के पास बाले बाग में लटका मिला । शव के लटके होने की सूचना पर घरवालों सहित सैकड़ों ग्रामीण घटना स्थल पर पहुँच गये । वहीं सूचना पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुँच गई ।
कादरचौक थानाध्यक्ष हरिभान सिंह राठौड़ ने बताया कि शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । उन्होंने बताया कि घरवालों से झगड़ कर चाँद मियाँ ने आत्महत्या की है ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी