उसहैत : जुलूस ए हुसैनी के मद्देनजर सीओ ने देखी व्यवस्था, फ्लैग मार्च किया

बदायूँ जनमत । मुहर्रम के मौके पर कस्बा उसहैत में भारी काफिले के साथ निकलने बाले जुलूस ए हुसैनी के मद्देनजर आज वृहस्पतिवार को सीओ उझानी भूषण वर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था का जायेजा लिया ।
हर साल मुहर्रम के मौके पर कस्बा उसहैत में शहीदाने करबला की याद में दर्जनों ताजिये और मेंहदी बनाई जातीं हैं, साथ ही हजारों की तादाद में क्षेत्रीय लोग जुलूस ए हुसैनी में शामिल होते हैं । ऐसे में सुरक्षा के कड़े इंतजामात करना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है । इसीलिए आज सीओ उझानी भूषण वर्मा ने स्वयं उसहैत जाकर सुरक्षा व्यवस्था के जायजा लिया । सीओ ने थाने के फोर्स के साथ जुलूस के तय मार्गों पर फ्लैग मार्च भी किया और लोगों से शांति व्यवस्था बनाने रखने में सहयोग माँगा ।

उसहैत में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सीओ भूषण वर्मा : जनमत एक्सप्रेस ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express