प्रशासन ने ली चैन की सांस, एक साथ निकली राम बारात और चेहल्लुम का जुलूस

बदायूँ जनमत । कस्बा उसहैत में एक साथ चेहल्लुम और राम बारात का जुलूस निकलने की सूचना पर उसहैत से लेकर जिला प्रशासन तक के हाँथ पाँव फूल गये थे । लेकिन दोनों समुदायों के एक साथ दो कार्यक्रम सकुशल निपटने पर प्रशासन ने चैन ली, वहीं जनता से लेकर अधिकारी तक थानाध्यक्ष राजीव कुमार की प्रशंसा कर रहे हैं ।
कस्बा उसहैत में कल मंगलवार की रात में चेहल्लुम की जुलूस निकला था । इसके साथ आज वृहस्पतिवार की सुबह से मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने अपने घरों में फातहाँख्वानी कराई और लंगर भी किया । वहीं जिक्रे शहीदाने करबला किया और सुना गया । इसके बाद बाद नमाजे असर उसहैत के बड़े इमामबाड़े से जुलूसे हुसैन रवाना हुआ जो तय रास्तों से गुजरता हुआ बाद नमाजे मगरिब सलातो सलाम के बाद जुलूस समपन्न हुआ । 
उधर उसहैत में चल रहे रामलीला महोत्सव के अंतर्गत आज ही राम बारात निकाली गई । जिसमें कई आकर्षक झांकियाँ निकाली गई । स्कूल बच्चों और कलाकारों ने विभिन्न भगवानों का रूप धारण किया । वहीं काली माता का अखाड़ा भी आकर्षण का केन्द्र रहा । राम बारात में क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे । दोनों कार्यक्रमों का एक ही रास्ता होने के कारण सुरक्षा की दृष्टिगत थानाध्यक्ष राजीव कुमार द्वारा पुलिस बल तैनात किया गया । लेकिन उसहैतवासियों ने शांति व सौहार्द व एकता का संदेश देते हुए दोनों कार्यक्रम सकुशल संपन्न किये ।
उसहैत में चेहलुम का जुलूस निकलता हुआ : जनमत एक्सप्रेस ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी