सपा अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बीज भण्डार का किया उद्घाटन

बदायूँ जनमत । समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना डॉक्टर यासीन अली उस्मानी ने आज शहर के खेड़ा नवादा स्थित बीज भण्डार का उद्घाटन किया । इससे पूर्व पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया ।
शहर के खेड़ा नवादा पर मुहम्मद फहीम की बीज भण्डार की दुकान का आज बुधवार को उद्घाटन किया गया । उद्घाटन समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना डॉक्टर यासीन अली उस्मानी ने फीता काटकर किया । इस मौके पर मोहतशाम सिद्दीकी, मुहम्मद मियाँ, प्रधान इकरार अली, बसीउर्रहमान, गुड्डू आदि मौजूद रहे ।
नवादा स्थित बीज की दुकान का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए सपा अल्पसंख्यक राष्ट्रीय अध्यक्ष : जनमत एक्सप्रेस ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया