सैदपुर में दसवें दिन भी जारी रहा आईआईबी का वोटर जागरूक अभियान

बदायूँ जनमत । कस्बा सैदपुर में इस्लामिक इंटेलेक्चुअल बोर्ड की जिला यूनिट की ओर से आज दसवां दिन भी वोटर जागरूकता मुहिम के अंतर्गत डोर टू डोर जागकर वोट चैक किये गए तथा नये वोट बनवाने को जागरूक किया गया । आज कस्बा सैदपुर के मोहल्ला नई बस्ती की गलियों में आईआईबी के सदस्यों ने मौके पर वोटर लिस्ट दिखाकर लोगों के वोट चेक कराएं और लोगों को वोट बनवाने के लिए जागरूक किया साथ ही कई फॉर्म का वितरण किया लोगों ने अभियान की तारीफ की ।
जनसंपर्क के दौरान लोगों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि बीएलओ अपना काम ठीक से नहीं करते जिस कारण हमारे वोट नहीं बन पाते । इस अभियान से वोट बनवाने में बहुत आसानी हो रही है । बीएलओ को भी सत्यता से अपना काम कर घर-घर जाकर लोगों के वोट चेक कर नए वोट बनाने चाहिए । इस दौरान शादाब मिर्जा के साथ सलीम, रिजवान, इबरत बब्बू आदि का विशेष सहयोग रहा ।
सैदपुर में डोर टू डोर वोट चैक करते आईआईबी के सदस्य : जनमत एक्सप्रेस ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी