चोरों ने परचून की दुकान को निशाना बनाया, चार सिलेंडरों सहित 11 हजार नगदी साफ

बदायूँ जनमत । उघैती थाना क्षेत्र में चोरों ने फिर दुकाने साफ करना शुरू कर दिया हैं । कुछ दिन शांत माहौल के चलते नगरवासियों ने चैन की सांस ली ही थी कि फिर चोरों ने चोरियाँ करना शुरू कर दीं ।
उघैती थाना क्षेत्र के गाँव करियामई निवासी प्रदीप पुत्र जगपाल ने रोजाना की तरह रविवार की शाम को भी अपनी दुकान बंद कर घर चले गए और जब सोमवार की सुबह लगभग 8:00 बजे दुकान खोली तो देखा कि उसमें रखे चार सिलेंडर और 11000 की नगद राशि नहीं थी । साथ ही परचूनी का सामान भी दुकान से घायब था । पीछे देखा तो दुकान की दीवार काट कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया था । डायल 100 को फोन कर घटना की जानकारी दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची । प्रदीप ने थाने में आकर अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है ।
(रिपोर्ट : अकरम मलिक)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी