कल रविवार को मथुरा में विद्युत संविदा कर्मचारियों की होगी अहम बैठक

मथुरा जनमत । पावर कारपोरेशन में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्य कर रहे संविदा कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कल दिनांक 25 नवंबर 2018 को सीताराम आश्रम गायत्री तपोभूमि के सामने निकट आकाशवाणी केंद्र मथुरा में विभिन्न श्रमिक संगठनों के केंद्रीय यूनिट के पदाधिकारियों की मीटिंग आयोजित की गई है । जिसमें सैकड़ों की तादात में मथुरा एवं आसपास के जनपदों से संविदा कर्मचारी पहुंच रहे हैं । बिजली के सभी संविदा कर्मचारियों से अपील है की अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और अपनी आवाज को बुलंद करे, कार्यक्रम में कोई भी बड़ी घोषणा हो सकती है ।
जनमत एक्सप्रेस न्यूज़ : 9997667313

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया