आग लगने से टेंट और साउंड की दुकान में लाखों का माल जलकर हुआ राख

बदायूँ जनमत । कस्बा उघैती निवासी मुशर्रफ पुत्र मियां जान की टेंट और साउंड की नगर के मैन चौराहे पर दुकान है । जिसमें आज आग लगने से लाखों का माल जलकर राख हो गया ।
दोपहर करीब 3:00 बजे मुशर्रफ पुत्र मिया जान की दुकान में तारों में से आग की चिंगारी निकली और गद्दे त्रिपाल ने आग पकड़ ली । आग इतनी बेकाबू थी कि आस पड़ोस के दुकानदार आग पर काबू नहीं पा सके । धीरे धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिसकी चपेट में आकर साउंड का सामान भी जलना शुरू हो गया । सैकड़ों लोग आग पर काबू पाने के लिए भिड़ गए और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया । मुशर्रफ इसी दुकान से परिवार बच्चों का पालन पोषण किया करते थे । घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है । मुशर्रफ ने बताया कि इधर उधर से कर कर साउंड और टेंट की दुकान डाली थी जिसमें लगभग पांच लाख का माल जलकर राख हो गया ।
(अकरम मलिक की रिपोर्ट)
दुकान में जला पड़ा सामान : जनमत एक्सप्रेस (9997667313)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express