थाना उघैती में 8 मोटर साइकिलों की हुई नीलाम

बदायूँ जनमत । थाना उघैती में वर्षों से खड़े सीज वाहनों में से 8 मोटरसाइकिलओ की शुक्रवार को नीलामी कराई गई । इस दौरान इस्लामनगर, बिल्सी, चंदौसी और आसपास के कबाड़ी थाने में नीलामी में शामिल हुए । जिसमें मजिस्ट्रेट, थाना प्रभारी मौजूद रहे ।
आज दोपहर 1:00 बजे मजिस्ट्रेट ने बोली लगाने की प्रक्रिया को पूर्ण किया, जिसमें आठ मोटरसाइकिलों की बोली लगाई गई । जिसमें सोनू पुत्र हेमसिंह सिद्धपुर थाना बिल्सी ने अधिकतम 30500 की बोली लगाई । इसके बाद जीएसटी लगाकर प्रक्रिया पूरी की गई । 
उघैती थाना प्रभारी ललित भाटी ने बताया कि कुछ दिन पहले वर्ष 2018 में वाहनों की नीलामी हुई थी । उसके बाद आज शुक्रवार को वाहनों की नीलामी हुई है । उन्होंने  बताया कि गाड़ियों के हट जाने के बाद खाली स्थान पर पौधरोपण किया जाएगा ।
(रिपोर्ट : अकरम मलिक)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

जश्ने शाह शराफत : तीन तलाक और परिवार विवाद से बचे मुसलमान - सकलैन मियाँ हुजूर