बदायूँ : जनपद के सभी थाने होगें जगमग, थानों पर सोलर सिस्टम लगवाये का भेजा गया प्रस्ताव

बदायूँ जनमत । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार द्वारा जनपद के समस्त थानों पर सीसीटीएनएस सम्बन्धित उपकरणों को अनवरत रूप से चलाये जाने एवं प्रकाश व्यवस्था सुदृढ बनाने के लिए सोलर सिस्टम लगाये जाने हेतु प्रस्ताव प्रेषित किया गया है, जिससे शीघ्र ही जनपद के समस्त थानों पर सोलर सिस्टम लगाये जाने की प्रक्रिया प्रारम्भ की जायेगी ।
ग्रामीण क्षेत्र में स्थित थानों पर होने वाली बिजली की समस्या दूर होगी । सोलर सिस्टम ऊर्जा का एक अतुलनीय स्रोत होने के साथ-साथ सबसे बेहतरीन विकल्पों में से एक है । सौर ऊर्जा पर्यावरण के अनुकूल है । जब हम इसका उपयोग करते हैं, तो यह हवा को प्रदूषण नही होता है । सौर ऊर्जा की उपयोगिता को देखते हुये जनपद के सभी थानों पर सोलर सिस्टम की मदद से बनने वाली बिजली को प्रकाश व उपकरणों के संचालन व अन्य कार्य हेतु प्रयोग में लाया जायेगा । जिससे थानों पर कार्यसरकार में किसी प्रकार की कोई परेशानी नही होगी ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया