यहाँ भी प्रथम रही उसावां नगर पंचायत, चेयरमैन ने शीतलहर के चलते जलवाये अलाव

उसावां जनमत । बदायूँ जनपद की छोटी नगर पंचायतों में शामिल उसावां नगर पंचायत के अध्यक्ष धीरेंद्र गुप्ता उर्फ धीरू भैया हर कार्य की तरह एक और कार्य में अब्बल रहे । शीतलहर को देखते हुए नगर पंचायत में अलाव जलवाने वाले धीरेंद्र गुप्ता जिले के प्रथम चेयरमैन बने ।
उन्होंने बताया कि मेरा मकसद केवल और केवल जनता की सेवा करना है, इसके लिए हमें किसी के आदेश या चलन का इंतजार नहीं करना है । शीतलहर के चलते नगरवासी बेहद परेशान थे । जिसको लेकर उसावां नगर पंचायत प्रशासन ने नगर के प्रमुख चौराहों व अन्य जगहों पर अलाव जलवाये हैं । आगे भी जनता की सेवा करने का प्रयास जारी रहेगा ।
बता दें कि पिंक शौचालय का निर्माण पूरा करने और उन्हें सुचारू करने वाली भी उसावां नगर पंचायत प्रथम थी ।
उसावां में शीतलहर के चलते अलाव पर जुटे लोग : जनमत एक्सप्रेस ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

जश्ने शाह शराफत : तीन तलाक और परिवार विवाद से बचे मुसलमान - सकलैन मियाँ हुजूर