डिब्बी से लगी झोपड़ी में आग मोटरसाइकिल सहित सामान ख़ाक


उसहैत जनमत । नगर के वार्ड संख्या चार निवासी नासिर पुत्र मिनाजी के झोपड़ीनुमा मकान में जलती हुई डिब्बी से आग लग गई । आग लगने से मोटरसाइकिल सहित घर में रखा सारा सामान जलकर ख़ाक हो गया । आग इतनी भंयकर थी कि पड़ोसियों की काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया । गनीमत रही कि आग ने पड़ोस के मकानों को अपनी चपेट में नहीं लियाा । लेकिन आग के कहर से नासिर के सिर से छत छिन गई । वार्ड सभासद व लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को पक्का मकान दिलाये जाने की माँग की है ।
नासिर के मकान में जला पड़ा सामान : जनमत एक्सप्रेस ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया